सही सुना आपने, सिर्फ 20,000 रुपए में विदेश यात्रा संभव है। इसमें आपकी फ्लाइट टिकट और होटल में रहने का किराया भी शामिल है। सुन कर विश्वास नहीं होता लेकिन भारत के आसपास कई ऐसे देश हैं जो बिलकुल कम पैसों में आपको घूमने का मजा दे सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे उन देशों के नाम जहां घूमने का खर्च बेहद कम आता है। सबसे मजे की बात ये है कि इन देशों में वीजा फ्री है या मात्र 1000 रुपए ही है.
1. श्रीलंका
सर्दियों में लगभग पूरे भारत के लोग गोवा घूमने की सोचते हैं। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि जितने बजट में आप गोवा जाते हैं, उतने में ही श्रीलंका जैसा खूबसूरत देश घूमा जा सकता है। इससे भी खास बात ये है कि भारत के एक रुपए में 2.54 श्रीलंकाई रुपए मिलते हैं। यानि हमारा रुपया श्रीलंका से मंहगा है। इस टापू देश में होटल का किराया बेहद कम है। खाना और टैक्सी का किराया भी भारत की तुलना में किफायती है। आप मात्र 20,000 रुपए में श्रीलंका की रिटर्न फ्लाइट और तीन रात होटल का किराया दे सकते हैं।
2. वियतनाम
हॉलीवुड फिल्मों में आपने वियतनाम का नाम बहुत बार सुना होगा। लेकिन भारत से वियतनाम जाना भी आपके बजट में है। दिल्ली से हो-ची-मिन और हनोई के लिए फ्लाइटों का किराया बेहद कम है। आप इस शांत स्वभाव के देश में शानदार खाने और संस्कृति का मजा ले सकते हैं। वियतनाम के लोग साफ सफाई पर काफी ध्यान देते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है।
3. सिंगापुर
यकीन नहीं होगा आपको, लेकिन ये सच है। मात्र 20,000 रुपए में आप सिंगापुर घूम सकते हैं। लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्रिक भी है। आपको फ्लाइट टिकटों के कीमतों पर थोड़ा शोध करना होगा। हर महीने में कम से कम दो से तीन दिन होते हैं जब फ्लाइटों की कीमत मात्र 6-7 हजार के बीच होती है। रिटर्न टिकट बुक करने पर आपको सही दामों में टिकट मिल सकता है। साथ ही कभी-कभी बेहद सस्ते होटलों के भी ऑप्शन मिल जाते हैं।

4. थाईलैंड
विदेशों के नाम पर ज्यादातर भारतीयों के जेहन में थाईलैंड का नाम सबसे उपर होता है. इसकी वजह भी है। यहां जाने की टिकटें दिल्ली से चेन्नई और दिल्ली से बंगलुरु जाने से भी सस्ती हैं। इंडिया के ज्यादातर पर्यटक विदेशी ट्रिप के नाम पर थाईलैंड को ही ज्यादा प्रेफर करते हैं। आप कह सकते हैं की इसका एक खास रीज़न इस फॉरेन ट्रिप का बजट में होना और इस देश की लाजवाब खूबसूरती है। आप थाईलैंड में फी फी आइलैंड, पाटाया बीच के साथ ही बैंकाक शहर भी घूम सकते हैं।

5. भूटान
दुनिया के सबसे सुखी देश को कौन नहीं देखना चाहता? भूटान की यात्रा मात्र 20,000 रुपए में संभव है. आपको सस्ती फ्लाइट टिकटों के अलावा बेहद स्वादिष्ट भोजन और घूमना भी इस बजट में ही संभव है।

6. नेपाल
एक ऐसा देश जो बौद्ध मठों का घर है जहां लोग अपनी आध्यात्मिकता से जुड़ने और बौद्ध कल्चर को समझने आते हैं। जानकी मंदिर एवं पशुपति नाथ मंदिर हिंदुओं का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके अलावे नेपाल की पहाड़ियां दुनिया जहान में अपनी ट्रैकिंग के लिए खासी प्रसिद्ध हैं। हर साल यहां भारी संख्या में साहसिक उत्साही लोगों को ट्रैकिंग करते हुए देखा जा सकता है। ये देश एक बार देखने लायक है। सीमित संसाधनों में चल रहे देश में खाने पीने और घूमने के कई मनमोहक स्थल हैं।


Comment here