गाज़ियाबाद : कड़कड़ाती सर्दी में असहाय गरीब भूखे बच्चों के लिए सुधा शिक्षा संस्थान ने मोदीनगर में लगातार दूसरे वर्ष भी भोजन वितरण किया । संस्थान की अध्यक्षा शिवानी रोहिल्ला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के नज़दीक हमने पिछले साल की तरह ही गरीब असहाय भूखे बच्चों को भोजन वितरित किया । वहीं संगठन की सदस्य नमामि शर्मा और अनुराग गुप्ता ने बताया कि हमने जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों को हमने भोजन वितरण किया और हमारी संस्था का प्रयास है कि हम इस अभियान का शीघ्रता से विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक ले जाएं ।
सुधा शिक्षा संस्थान ने लगाया फूड डोनेशन कैम्प

Related tags :
Comment here