Uncategorized

INTERNATIONAL PADMAN MISSION CONTINUE FILM ON PROF. DR. BIREN DAVE

दिल्ली में मेंस्ट्रुएशन हाइजीन को लेकर आयोजित 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह ऐतिहासिक यात्रा इंटरनेशनल पैडमैन लीजेंड लीडर प्रोफेसर डॉक्टर बिरेन दवे के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया।

इस विशेष अवसर पर देशभर से आई पैड वूमेन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। यात्रा को सफल बनाने में चंपा त्रिपाठी, निधि गुप्ता, चंपा चिलवाल, मदर सुप्रिया, वीरेंद्र खुराना, यशा रावत वर्मा और ज्योति सहित सभी टीम लीडर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

500वीं पैड यात्रा और 16 ऑर्गेनाइजेशनस की एक्टिविटी के बाद प्रोफेसर डॉक्टर बिरेन दवे ने रिटायरमेंट की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी और मार्गदर्शन आगे भी निरंतर बना रहेगा। अब विभिन्न राज्यों में मौजूद लीडर्स उनके मार्गदर्शन में इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे और हर चुनौती का सामना करेंगे।
बता दें कि प्रोफेसर डॉक्टर बिरेन दवे के जीवन और उनके मिशन पर पहले ही इंटरनेशनल पैडमैन फिल्म बन चुकी है।
इंटरनेशनल पैडमैन: मिशन कंटिन्यू फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध प्रोड्यूसर-डायरेक्टर माहिर आहूजा द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी और मेंस्ट्रुएशन हाइजीन के प्रति जागरूकता के इस अभियान को और मजबूती प्रदान करेगी।

Comment here