Uncategorized

सपनों को मिली उड़ान: अमरोहा की श्रष्टि बनीं PCS अधिकारी, पहले ही प्रयास में पाई बड़ी सफलता

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग 2024 की परीक्षा का परिणाम कई घरों में खुशियों की सौगात लेकर आया है, और अगर सफलता पहले ही अटेंम्प्ट में मिल जाये तो खुशी दोगुनी हो जाती है, ऐसी ही खुशी अमरोहा जिले के शादीपुर गांव के सामान्य नागरिक सत्यवीर सिंह के परिवार में आई, जब बेटी नें सिर्फ 23 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यूपी पीसीएस में 130वीं रैंक पाकर परीक्षा पास की है और उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है।

श्रष्टि के भाई डॉ सतेंद्र जो कि नोएडा में दांतों के प्रसिद्ध डॉक्टर हैं, नें बताया कि मेरी बहन का सिविल सर्विस में जाने का बचपन से सपना था, यह सिर्फ हमारे परिवार के लिये नहीं बल्कि गांव और पूरे इलाके के लिये खुशी और गर्व की बात है। सामान्य ग्रामीण परिवार की लड़की कम संसाधन के बावजूद जब सफलता हासिल करती है तो कई लड़कियों के लिये मिसाल बनती है। यह बहन की लगन और माता-पिता के अनुशासन भरे संस्कार का परिणाम है।

Comment here