Uncategorized

UCMAS Delhi की 20वीं राज्य स्तरीय अबैकस और मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता में 8 मिनट में 200 सवाल, बच्चों ने किया कमाल

UCMAS नई दिल्ली द्वारा नवा हिंद गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 20वीं राज्य स्तरीय अबैकस और मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया, जिसमें 1000 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों को महज़ 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई। प्रतिभागियों ने बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के तेज़ी और सटीकता के साथ सवाल हल कर अपनी मानसिक गणना क्षमता और एकाग्रता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बता दें कि 5 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अबैकस के माध्यम से उनके मस्तिष्क विकास, मैमरी और कैलकुलेशन की गति को बढ़ाना है। यह पद्धति बच्चों को न सिर्फ गणित में मजबूत बनाती है, बल्कि उनकी सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करती है।

कार्यक्रम के दौरान यूसीमास दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गर्ग ने बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं शिक्षा को रोचक बनाने के साथ-साथ बच्चों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद ये नन्हीं प्रतिभाएं ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।

Comment here