Uncategorized

भ्रष्टाचार और घोटाले के मामलों के खुलासे पर Labour Welfare Foundation के एडवोकेट सुनील गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया

नई दिल्ली के कंस्टूयशन क्लब ऑफ इंडिया में Labour Welfare Foundation के एडवोकेट , सुनील गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान पत्रकारों को एडवोकेट सुनील गुप्ता ने संबोधित किया और कहा , देश और प्रदेश के विकास और प्रगति में भ्रष्टाचार और घोटालों की काली कमाई की दीमक किस तरह जन-धन को चट कर जाती है उसका ज्वलंत उदाहरण ऊर्जा प्रदेश कहलाने वाली देवभूमि उत्तराखंड के एक ऊर्जा निगम यूपीसीएल में देखने को मिलता है।
एडवोकेट सुनील गुप्ता ने बताया कि यहां बात यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड) के वर्तमान एमडी अनिल कुमार की हैं‌ जो‌ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में वर्ष 1987-88 में सहायक अभियन्ता के पद पर सरकारी सेवा में आए परंतु यहां फिर इस भ्रष्टाचारी महाबली यादव ने लगभग डेढ़ सौ करोड़ की सम्पत्तियां जो अभी तक सामने आईं है‌, उसमें देहरादून की मात्र चार और लखनऊ की तीन सम्पत्तयों की ही‌ घोषणा दिनांक 11-05-2021 को की गयी है जबकि जनाब लगभग-लगभग 35 से 40 देहरादून की ही नामी बेनामी संपतियों की खरीद फरोख्त कर चुके थे तथा इनके अभिन्न अंग अजय अग्रवाल भी लगभग 15 से 20 सम्पत्तयों की खरीद फरोख्त जमीनों के कारोबार में कर चुके हैं।

Comment here