नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपथ में परम पूज्य आचार्य श्री सुशील कुमार जी महाराज की पर्यावरण जन्म शताब्दी के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत के 14वें राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह माननीय श्री दत्तात्रेय होसबाले, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आलोक कुमार, स्वामी चिदानंद सरस्वती, विश्व अहिंसा संघ के चेयरमैन श्री किशोर मकवाना, वाइस चेयरमैन श्री कमल ओसवाल, गौतम ओसवाल (अध्यक्ष), कुलदीप जैन (कोषाध्यक्ष), श्री कपिल खन्ना (विहिप दिल्ली प्रांत अध्यक्ष) तथा श्री गोपाल आर्य (पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख) समेत अनेक गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत महामहिम श्री रामनाथ कोविंद जी और दत्तात्रेय होसबाले जी द्वारा गुरुदेव के चरणों में कल्पवृक्ष को जल अर्पित कर की गई, जो पर्यावरण संरक्षण की भावना का प्रतीक था। इस अवसर पर विमान दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु एक मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और इसे राष्ट्र की प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान दत्तात्रेय होसबाले जी ने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आगामी विजयादशमी शताब्दी महोत्सव भी पर्यावरण को समर्पित रूप में मनाया जाएगा।
यह कार्यक्रम न केवल आचार्य सुशील कुमार जी महाराज की अमूल्य पर्यावरणीय दृष्टि को सम्मानित करता है, बल्कि देशभर में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है

Comment here