देश की शीर्ष खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था FSSAI ने बाजार में सक्रिय एक दर्जन से अधिक नामी फूड ब्रांड्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।अगर आप भी बाजार में बिकने वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर लिखे ‘नो एडेड शुगर’, ‘100% नेचुरल’ या ‘हार्ट प्रो’ जैसे दावों पर भरोसा करते हैं, तो सावधान हो जाइए।
FSSAI का आरोप है कि कई कंपनियां अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए पैकेट पर ऐसे दावे कर रही हैं, जिनका न तो कोई वैज्ञानिक आधार है और न ही वे उत्पाद में मौजूद वास्तविक सामग्री से मेल खाते हैं।
नियामक के अनुसार ‘नो एडेड शुगर’, ‘100% नेचुरल’ और ‘हार्ट प्रो’ जैसे दावों की जांच में कई खामियां सामने आई हैं। ऐसे दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं और उन्हें उत्पाद के बारे में गलत धारणा दे सकते हैं।
बता दें कि FSSAI ने साफ किया है कि खाद्य उत्पादों पर किए जाने वाले सभी दावों का वैज्ञानिक प्रमाण होना जरूरी है। उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाली मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ऐसे में विशेषज्ञ भी सलाह दे रहे हैं कि किसी भी पैकेटबंद खाद्य पदार्थ को खरीदने से पहले उसके लेबल, सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Comment here