Uncategorized

आर्यन कुमार तोंगरिया ने बच्चों के सपनों को दी नई उड़ान, A One Natraj Academy Annual Function 2026

नई दिल्ली में आयोजित ए वन नटराज Academy के वार्षिक समारोह 2026 में बच्चों की प्रतिभा का भव्य उत्सव देखने को मिला। डांस, जिम्नास्टिक्स, थिएटर और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

भारतीय संस्कृति, पौराणिक कथाओं, देशभक्ति और सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस Academy के संस्थापक आर्यन कुमार तोंगरिया वर्ष 2010 से बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने और उन्हें बेहतर मंच देने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उनकी इसी लगन और समर्पण का परिणाम है कि आज ए वन नटराज अकादमी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए एक मजबूत पहचान बन चुकी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरीश ओबरॉय, पार्षद एवं अध्यक्ष एमसीडी पश्चिमी ज़ोन, रीटा ओबरॉय, पूर्व पार्षद एमसीडी तथा विशिष्ट अतिथि ऋषि राज, चेयरमैन सिनेफिल प्रोड्यूसर्स परफॉर्मेंस लिमिटेड ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ए वन नटराज Academy ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन, समर्पण और निरंतर मेहनत से हर बच्चे के सपनों को नई उड़ान दी जा सकती है।

Comment here