Entertainment

बैंड, बाजा और बारात के साथ स्टार भारत तैयार है ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ के लिए

नई दिल्ली :आज एक इवेंट में स्टार भारत ने संगीत की दुनिया के सुपरस्टार और बहुत ही योग्य वर – मीका सिंह के साथ, अपने आने वाले नए शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ की घोषणा की। इस दमदार इवेंट में मीका सिंह भारत की सुप्रसिद्ध मैचमेकर सीमा तापड़िया के साथ देखे गए। SOL प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ये शो, भारतीय टेलीविज़न जगत में भव्यता और मानक के नए आयाम स्थापित करेगा। इस शो के माध्यम से, संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह मीका सिंह, जिन्हें लगता है कि ज़िंदगी एक हमसफ़र के बिना अधूरी है, वो अपने जीवनसाथी की तलाश पूरी करेंगे।

नेटवर्क एंटरटेनमेंट चैनल्ज़डिज्नी स्टार के प्रमुखकेविन वाज़ ने कहा, “हम उच्च-स्तरीय कंटेंट पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सीधे हमारे दर्शकों के दिलों से जुड़ जाए और हम बेहद उत्साहित हैं कि हम उनके लिए ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ जैसा शो लेकर आ रहे हैं, जो प्रेम और रोमांस से भरपूर है। इस भव्य सीरीज़ में संगीत जगत के नामी पॉप गायक मीका सिंह के साथ काम करने को लेकर हम बेहद आनंदित हैं और उम्मीद करते हैं कि मीका सिंह के साथ इस सफ़र में हम अपने दर्शकों भी साथ लेकर चलें।”


उन्होंने आगे कहा, “स्टार भारत आज  एक ऐसे समय बिंदु पर खड़ा है, जहाँ हमें स्वयं को एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत करने की और GEC की दुनिया में अपने लिए जगह बनाने की आवश्यकता है हमने चैनल के लिए रोमांस को ही केंद्रीय थीम के तौर पर पहचान दी है और आने वाले कुछ महीनों में हमारे दर्शक, ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ के साथ-साथ रोमांस से भरपूर कई अन्य शोज़ भी देखेंगे।”

इस शाम के और इस नए शो के चमकते सितारेगायक और परफ़ॉर्मर मीका सिंह ने कहा, “अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर मैं बहुत ही रोमांचित हूँ। स्टार भारत का ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ सिर्फ़ एक शो नहीं है, बल्कि ये मेरी क़िस्मत का फ़ैसला करने वाला बहुत ही महत्वपूर्ण पल है ये मेरा और मेरे परिवार के लोगों का पूरा जीवन बदल सकता है, क्योंकि मेरे परिवार वाले भी मेरी ख़ुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी का लंबे अरसे से इंतज़ार कर रहे हैं। अपने गानों और परफ़ॉर्मेंज़ के माध्यम से लाखों शादियों का हिस्सा बनने के बाद, आख़िरकार अब मैं खुद तैयार हूँ, उस एक ख़ास महिला के साथ अपनी ज़िंदगी की जुगलबंदी के लिए, क्योंकि ‘मज़ा तो अपने के साथ ही आता है’। मुझे पूरा विश्वास है, कि दर्शक मुझ पर ढेर सारी शुभकामनाओं की बौछार करेंगे। मैं बहुत ही उत्साहित हूँ और इस शो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।”

भारत के सबसे योग्य वर के रूप में मीका सिंह, स्टार भारत के बहुप्रतीक्षित शो  स्वयंवर – मीका दी वोटी में अपने जीवनसाथी की खोज में निकल पड़े हैं। अधिक जानकारी के लिए स्टार भारत के साथ बने रहें। शो में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं और आवेदन की अंतिम तारीख़ 8 मई 2022 है।


स्टार भारत के विषय में

स्टार भारत, हिंदी GEC में स्टार इंडिया नेटवर्क की तरफ़ से प्रस्तावित चैनलों में दूसरे स्थान पर है, जिसने 2017 में अपने आरंभ के साथ ही, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे भारत के सबसे महत्वपूर्ण बाज़ारों पर अपनी गहरी पकड़ बना ली। चैनल के नायक ऐसे पात्र हैं, जो डर को भुलाकर आगे बढ़ते हैं और समाज, परिवार और अपने प्रियजनों की उचित भलाई के लिए चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। स्टार भारत एक नए नज़रिये के साथ ‘संकीर्ण, लेकिन प्रगतिशील’ भारतीयों के लिए प्राचीन आदर्शों को चुनौती देता है। स्टार भारत ऐसे मिले-जुले और दिल को छू लेने वाले शोज़ प्रस्तुत करता है, जो न केवल किरदारों की सशक्त यात्रा को दर्शाते हैं, बल्कि अपनी सकारात्मक कहानियों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले, बहादुर किरदारों को चित्रित करते हैं, जो सार्वभौमिक रूप से प्रभावित करते हैं। प्रगतिशील भारत के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाली प्रोग्रामिंग के साथ, स्टार भारत के शोज़ की परिवर्तनात्मकता, स्टार भारत की प्रोग्रामिंग स्ट्रेटेजी को GEC में अपना स्थान बनाने की चुनौती के लिए प्रेरित करती है। उत्कृष्ट उत्पादन मानकों के साथ, स्टार भारत का ये उद्देश्य है, कि घर घर में टीवी देखने को एकजुट अनुभव बनाने में कोई कसर न रह जाए।

Comment here