समाज के लोगों को एक सूत्र में बाँधने और लोगों को एकता का संदेश देते हुए वार्ष्णेय समाज नोएडा एक्सटेंशन टीम द्वारा वार्षिक समारोह गोल्डन पेटल होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। वरिष्ठ सदस्य सम्मान श्रीमती हेमलता गुप्ता और डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता को दिया गया। महिला शक्ति सम्मान एडवोकेट रेनू वार्ष्णेय को प्रदान किया गया।
वार्ष्णेय प्रतिभा सम्मान अचल गुप्ता को दिया गया, जो कि AWS क्लाउड फॉर्मेशन के लेखक हैं। विशिष्ट डॉक्टर सम्मान डॉ. आंचल गुप्ता और डॉ. मेघा वार्ष्णेय को दिया गया। मेधावी छात्र सम्मान दक्ष वार्ष्णेय और मिस अनंता वार्ष्णेय को प्रदान किया गया। बेस्ट सपोर्ट सम्मान आशीष वार्ष्णेय और दुश्यंत वार्ष्णेय जी को दिया गया।
एक विशेष सम्मान विनय जी और यतिन जी को भी प्रदान किया गया। सभी बच्चों को उपहार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सभी वार्ष्णेय सदस्यों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और शुभकामनाएँ दीं। मंच का संचालन नवीन वार्ष्णेय जी ने किया।
संस्था के महासचिव नवीन वार्ष्णेय ने सभी को वार्षिक समारोह की बधाई दी। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य वार्ष्णेय बंधुओं को संगठित करना और समाज के लिए कुछ सार्थक करना है। समाज के अध्यक्ष बृजेश वार्ष्णेय जी ने बताया कि हम इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे। कोषाध्यक्ष आदेश वार्ष्णेय ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, अभी बहुत काम करना है।

Comment here