Uncategorized

आगरा में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने बाल संस्कार शिविर लगाया

भारत विकास परिषद् अमृतम का तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर शुक्रवार से प्रारंभ हो गया । गैलाना रोड स्थित रंगजी हाइट्स परिसर आयोजित शिविर में तीन दिन तक विविध संस्कारात्मक, रचनात्मक एवं खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी l

कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ( राम भाई ) ने बताया कि शिविर में बच्चों को भारतीय संस्कृति, महान विभूतियों के जीवन और नैतिक मूल्यों से अवगत कराया जाएगा, जिससे वह अपने सनातन संस्कारों को पहचान कर आत्मविश्वास सहित जीवन में आगे बढ़ें । संचालन गुंजन गोयल, याशिका गर्ग, संचिता बिंदल, रेखा अग्रवाल, उर्मिल बंसल, भावना भार्गव ने किया । कार्यक्रम संयोजक गौरव बिंदल, उपाध्यक्ष संस्कार महेश गोयल व गौरांग गर्ग ने बताया कि आगामी दो दिन विविध संस्कारात्मक, रचनात्मक एवं खेल गतिविधियाँ व रविवार को गुरु वंदना, जुंबा डांस प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण संग शिविर संपन्न होगा ।

बता दें कि उद्धाटन मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, परिषद् अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, प्रांतीय संस्कार प्रमुख अखिलेश भटनागर ने किया ।

Comment here