राजधानी दिल्ली में ईद-उल-फितर के मौके पर इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। हालिया उत्तम नगर हत्याकांड समेत अन्य घटनाओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
शहरभर में करीब 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को खास तौर पर मजबूत किया गया है, ताकि नमाज के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए।
सुरक्षा को हाईटेक बनाने के लिए ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी नेटवर्क और एआई आधारित निगरानी सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है। इन आधुनिक तकनीकों के जरिए हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।
बता दें कि प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं तथा सुरक्षा एजेंसियों का पूरा सहयोग करें, ताकि ईद का पर्व सुरक्षित और खुशहाल माहौल में संपन्न हो सके।

Comment here