Uncategorized

महिलाओं की सेहत को समर्पित भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ‘The Women’s Hospital’ दिल्ली में लॉन्च

नई दिल्ली के नेहरू एन्क्लेव में महिलाओं को समर्पित भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल “The Women’s Hospital (TWH)” शुरू हो गया है। इस अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्योत्सना शर्मा, सरोज सिंह और माला बैजल की उपस्थिति में किया गया।

करीब 5 मिलियन USD के निवेश से तैयार यह अस्पताल महिलाओं और लड़कियों को जीवन के हर चरण में बेहतर और विशेष स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से बनाया गया है। 30,000 वर्ग फुट में फैले इस अस्पताल में गायनेकोलॉजी, प्रेग्नेंसी केयर, फर्टिलिटी, PCOD, मेनोपॉज़, कैंसर स्क्रीनिंग, डायग्नोस्टिक्स, मानसिक स्वास्थ्य और कॉस्मेटिक केयर जैसी कई आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

अस्पताल की संस्थापक और CEO अनिका पराशर ने बताया कि The Women’s Hospital का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और बिना किसी भेदभाव वाला हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म देना है, जहाँ किशोरावस्था से लेकर बढ़ती उम्र तक हर महिला को संपूर्ण इलाज और देखभाल मिल सके।

अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगी। TWH को भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Comment here