गाजियाबाद, 3 अगस्त — एक सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरे माहौल में आज गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री अशोक श्रीवास्तव द्वारा निर्मित पूर्वांचल भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में गाजियाबाद की विभिन्न कायस्थ सभाओं के प्रतिनिधियों, सहयोगी सदस्यों और चित्रांश समाज के सक्रिय एवं प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता सभा के मुख्य संयोजक श्री अनुरंजन श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “जहां संकल्प होता है, वहां संगठन अपने आप आकार लेने लगता है।” इसी विचारधारा को आधार बनाते हुए गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा पिछले एक दशक से निरंतर समाज सेवा में सक्रिय है और जनपद के चित्रांश परिवारों को एकजुट कर एक सशक्त चित्रांश महापरिवार के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि इस वर्ष दिसंबर माह में आयोजित होने वाला वार्षिक समारोह भव्य और अविस्मरणीय बनाया जाएगा। सभी उपस्थित सदस्यों के सुझावों के आधार पर समारोह की रूपरेखा तैयार की गई और आगामी दिनों में विभिन्न आयोजन समितियों का गठन कर कार्यों का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि सभा इस वर्ष गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा डायरेक्टरी का एक अद्यतन संस्करण प्रकाशित करेगी, जिसमें जनपद में निवासरत अधिकतम चित्रांश परिवारों की विस्तृत जानकारी सम्मिलित होगी।
साथ ही, कायस्थ कनेक्ट अभियान के अंतर्गत पिछले कुछ महीनों से चल रहा संपर्क अभियान भी अब अंतिम चरण में है, जिसके तहत जनपद के सभी चित्रांश परिवारों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समारोह में देशभर से चित्रांश समाज के सदस्य भाग लेंगे। बैठक में सभी सदस्यों ने समाज के विकास और एकजुटता हेतु पूरे समर्पण के साथ सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।
सभा में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. बीना श्रीवास्तव, डॉ. विवेक कुमार, प्रकाश कर्ण, विशाल गौतम, प्रशांत सिन्हा, राहुल प्रकाश, सुयश प्रसाद, संतोष श्रीवास्तव, वरुण सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव, सुधीर माथुर, विधान श्रीवास्तव, सचिन सक्सेना, रमेश श्रीवास्तव, राकेश अंबष्ट, अरुण श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, डी. के. श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, आनंद श्रीवास्तव, अरविंद नारायण और जीतेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सभा के अंत में श्री अनिल सिन्हा जी द्वारा सभी सदस्यों के लिए नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई, जिसके लिए उपस्थितजनों ने उनका आभार प्रकट किया

Comment here