Health

Special बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, पटना में The Blessed Ones

बिहार में विशेष जरूरतों वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक नई उम्मीद की शुरुआत हुई है। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में द ब्लेस्ड वन्स ने अपने 9वें सेंटर की शुरुआत की है। महाराष्ट्र, नागपुर और ग्रेटर नोएडा के बाद अब द ब्लेस्ड वन्स पटना पहुंचा है। यहां ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, एडीएचडी, सेरेब्रल पाल्सी समेत अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी।

सेंटर में थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और काउंसलिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों की क्षमताओं को बेहतर तरीके से विकसित करने के साथ उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। पटना में सेंटर शुरू होने से बिहार के उन परिवारों को स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने की उम्मीद है, जिन्हें इसके लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था।

बता दें कि सेंटर का शुभारंभ एक समारोह के साथ हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं मेंटर अमिताभ वर्मा, डायरेक्टर क्षितिज साठे, एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉक्टर मीनाक्षी वर्मा (पीएचडी), एडवाइजरी बोर्ड मेंबर हर्षल सैजारे, डायरेक्टर मनोज प्रसाद और पटना ब्रांच हेड एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉक्टर आशीष राज (ओटी) सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

द ब्लेस्ड वन्स के फाउंडर अमितेज प्रियदर्शी किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और परिवारों को शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व IAS अमिताभ वर्मा ने बिहार के परिवारों की जरूरतों को देखते हुए पटना में सेंटर की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम बताया ।

कार्यक्रम में न्यूरोडाइवर्स टैलेंट देवांश चंद्रा और Zee Sa Re Ga Ma Pa फेम कार्तिक कुमार ने अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रहीं।

पटना में 9वें सेंटर की शुरुआत के साथ द ब्लेस्ड वन्स ने बिहार में विशेष जरूरतों वाले बच्चों और उनके परिवारों तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

Comment here