पूर्वी दिल्ली में पहली बार घुटनों के दर्द के इलाज के लिए रोबोटिक तकनीक की शुरुआत की गई है। कृष्णा नगर में सागर चोपड़ा स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की नई शाखा का उद्घाटन प्रसिद्ध स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हेमंत की मौजूदगी में किया गया। यह सेंटर PRB Health Care की एक इकाई है।
डॉ. हेमंत पिछले 18 वर्षों से फिजियोथेरेपी और स्पोर्ट्स इंजरी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इस दौरान वे 1.5 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज कर चुके हैं। कमर, कंधे और गर्दन के दर्द के साथ-साथ घुटनों की समस्या पर उनका खास फोकस रहा है। उनके मुताबिक, अब तक करीब 4,000 से ज्यादा मरीजों की सर्जरी टालने में मदद मिली है।
घुटनों के इलाज को लेकर अब सेंटर पर अमेरिका से लाई गई आधुनिक रोबोटिक मशीन के जरिए उपचार की सुविधा भी शुरू की गई है। यह तकनीक घुटनों की समस्या से जूझ रहे मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार देने की दिशा में एक नई पहल है।
इस सेंटर की खास बात यह है कि यहां मरीजों को अलग-अलग तरह की आधुनिक मशीनों और उपचार सुविधाओं का लाभ एक ही जगह मिल सकेगा। इसके लिए श्री हर्ष सभरवाल की कंपनी ने PRB Health Care के साथ टाई-अप किया है। इसका उद्देश्य मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह जाने की परेशानी से बचाते हुए जरूरी सुविधाएं एक ही सेंटर पर उपलब्ध कराना है।
डॉ. हेमंत का कहना है कि कोशिश यही है कि मरीजों को हर संभव विकल्प दिया जाए और जहां जरूरत न हो, वहां सर्जरी से बचते हुए आधुनिक तकनीक और फिजियोथेरेपी के जरिए इलाज किया जा सके।
पिछले कई वर्षों से नई तकनीकों पर काम कर रहे डॉ. हेमंत का उद्देश्य है कि मरीजों को भारत में ही बेहतर और विश्वस्तरीय उपचार सुविधाएं मिल सकें।
वहीं, सागर चोपड़ा स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में खिलाड़ियों की स्पोर्ट्स इंजरी, दर्द, रिकवरी और दोबारा मैदान पर वापसी पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। ऐसे में कृष्णा नगर में शुरू हुआ यह सेंटर पूर्वी दिल्ली के मरीजों और खिलाड़ियों के लिए उपचार की नई सुविधा के रूप में सामने आया है।

Comment here