public

विनफास्ट ने नोएडा से बढ़ाया ईवी बाजार का दायरा, VF 6 और VF 7 का भव्य अनावरण

वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट के अधिकृत डीलर पार्टनर वेलोसिटी फिनट्रस्ट ने वर्ल्ड ईवी डे के अवसर पर नोएडा के सेक्टर 63 में अपने नए EV शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। 11,500 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम NCR में विनफास्ट की प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
शोरूम का उद्घाटन विनफास्ट एशिया के सीईओ तपन कुमार घोष ने किया। इस अवसर पर VST यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन सीताराम यादव और वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास यादव भी मौजूद रहे।
3S मॉडल पर आधारित इस नई सुविधा में ग्राहकों को वाहन खरीद, टेस्ट ड्राइव, प्रोडक्ट कंसल्टेशन और बिक्री-पश्चात सेवा की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। शोरूम के प्रमुख आकर्षण विनफास्ट VF 6 और VF 7 हैं, जबकि कंपनी के अन्य मॉडल, जिनमें VF MPV 7 भी शामिल है, प्रदर्शित किए जाएंगे।
VF 6 की शुरुआती कीमत ₹18.19 लाख और VF 7 की शुरुआती कीमत ₹22.99 लाख रखी गई है। ग्राहकों को 31 मार्च 2029 तक मुफ्त चार्जिंग, 3 वर्ष की मुफ्त मेंटेनेंस, 7 वर्ष की वाहन वारंटी, 10 वर्ष की बैटरी वारंटी, 75% तक सुनिश्चित बायबैक और ICE-to-EV ट्रांजिशन जैसे लाभ भी दिए जाएंगे।
इस अवसर पर वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास यादव ने कहा कि नोएडा में नई सुविधा का उद्घाटन NCR में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नोएडा तेजी से EV मोबिलिटी के प्रीमियम हब के रूप में उभर रहा है और कंपनी आने वाले समय में क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए नए स्टोर जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
नोएडा शोरूम के साथ वेलोसिटी फिनट्रस्ट का नई दिल्ली, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में विनफास्ट डीलरशिप नेटवर्क और मजबूत हुआ है। कंपनी का लक्ष्य NCR के ग्राहकों को प्रीमियम EV, आधुनिक तकनीक और बेहतर ओनरशिप सपोर्ट का एक सहज अनुभव उपलब्ध कराना है।

Comment here