Uncategorized

बेरोजगार बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी, रोजगार का मिला अवसर

बेरोजगार बच्चों को रोजगार देने के लिए और उनकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए युवा बीजेपी नेता कैप्टन योगेश कुमार के आवास पर शनिवार को विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 2000 से ज्यादा बच्चों नें मुफ्त पंजीकरण कराया था, शनिवार को जींद बाईपास रोड स्थित “एनकेवी मेेंशन” में पूरे दिन चले इंटरव्यू में 1000 से ज्यादा बच्चों को विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया.
बता दें कि विशाल रोजगार मेला का आयोजन कैप्टन योगेश कुमार के द्वारा बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें पेटीएम, एयरटेल, फ्लिपकार्ट, स्विगी, ब्लिंकिट, जी4एस, बजाज मोटर्स, मारूति समेत 20 से ज्यादा कंपनियां मौजूद रहीं साथ ही चुने गए
बेरोजगार बच्चों के चेहरे पर हाथों हाथ नौकरी पाकर खुशी दिखाई दी. नौकरी पाने वाले बच्चों नें मुख्य आयोजक कैप्टन योगेश कुमार की सराहना की ।
बता दें कि कैप्टन योगेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में दौरा करने के दौरान बेरोजगारी की समस्या से लोगों नें रूबरू कराया था, मैं युवा हूं और युवाओं का दर्द समझता हूं, इसलिए मैनें सफीदों के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का फैसला लिया, यह अभी शुरुआत है, आने वाले समय में युवाओं को और बेहतर मौके दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा.
आत्मनिर्भर सफीदों के क्षेत्र में उठाये गये इस कदम में कई वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Comment here