Uncategorized

डायरेक्ट सेलिंग का अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस कोच सुनील गुप्ता को मिला सर्वोच्च पुरस्कार

मुंबई में नेटवर्क एक्सप्रेस द्वारा 20 मई 2025 को आयोजित डायरेक्ट सेलिंग सक्सेस समिट एंड अवार्ड्स- 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस कोच सुनील गुप्ता को डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री का सर्वोच्च पुरस्कार ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया |
अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस कोच सुनील गुप्ता के 25 वर्षों के अनुभव और उनकी टीम के ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रशिक्षणों के माध्यम से दस हजार से अधिक परिवारों को अच्छी आय अर्जित करने और 3500 लोगों को मिलिनेयर बनने में मदद मिली है |
इसके पहले भी सुनील गुप्ता को कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय मंचो पर भी सम्मानित किया जा चुका है
सुनील गुप्ता अंतर्राष्ट्रीय हैप्पीनेस कोच और हास्य योग केंद्र (भारत) के सह-संस्थापक भी हैं सुनील गुप्ता ने लाखों लोगों को हास्य योग कराकर उन्हें हैप्पी रहने का मंत्र भी दिया।
आपको बता दें कि हास्य योग केंद्र के भारत सहित दुनिया भर में हजारों सेंटर हैं, जिसके 200 से अधिक देशों में फॉलोवर हैं |
सुनील गुप्ता की ख्याति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी विडियो ‘वन मिनट डेली लाइफ’ को 10 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं |
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक बिकने वाले कनाडाई/अमेरिकी लेखक ब्रायन ट्रेसी के साथ एक पुस्तक का सह-लेखक भी इन्होंने किया है। इसके अलावा सर्टिफाईड ऑनलाइन हैप्पीनेस कोच कोर्स भी कराते हैं जो योगपथ ऐप पर भी उपलब्ध है।

Comment here