क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित गीतांजलि सहज योग में “11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘ शानदार तरीके से मनाया गया । गीतांजलि सहज योग की संस्थापिका योगाचार्या डॉ० गीता ने चल रहे योग शिविर का समापन किया तथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उन्होंने ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ की विस्तृत व्याख्या करते हुए कहा कि वास्तविक योग वही है जो कर्मों में कुशलता को प्राप्त करें अर्थात् कर्मों की कुशलता ही योग है।
मुख्य अतिथि के रूप में योग की शोभा में आए योगगुरु योगी सोहित ने गीतांजलि सहज योग की शोभा को बढ़ाया तथा शिविरार्थियों को पुरस्कृत किया। बता दें कि इस खास अवसर पर योगी सोहित ने सभी को अपनी व्यस्त दिनचर्या में योग को प्राथमिकता देने को कहा तथा संतुलित आहार पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि योगी सोहित के साथ आए योगी सनी मालिक एवं योगी मोहित कुमार ने सभी को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर चल रहे योग शिविर के अभ्यर्थियों में मायरा, तनिष्का, नक्श, अव्यान, धार्मिक, अहाना, गर्व, एंजेल एवं संचिता ने सामूहिक योगासनों पर प्रदर्शन किया तथा प्रतिभाशाली बालक तन्मय ने विशेष योग मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकृर्षित कर लिया ।
गीतांजलि सहज योग के प्रबंधक आचार्य वेदव्रत शास्त्री ने योग शिविर एवं योग दिवस का संचालन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comment here