रुद्र इकोवेशन लिमिटेड, जो एशिया की अग्रणी वर्टिकली इंटीग्रेटेड रीसाइक्लिंग कंपनियों में से एक है, ने 10 से 12 जुलाई 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित टीएफआई टेक्सटाइल फेयर इंडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह तीन दिवसीय आयोजन भारत के प्रमुख टेक्सटाइल और फैशन ब्रांड्स को एक मंच पर लेकर आया, जहाँ उन्होंने भविष्य के लिए टिकाऊ और अभिनव समाधानों पर मंथन किया। इस मंच पर रिलायंस जैसी अग्रणी कंपनियाँ भी शामिल रहीं।
रुद्र इकोवेशन भारत का एकमात्र ऐसा प्लांट संचालित करती है जो पूरी तरह से एकीकृत प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्रक्रिया को अपनाता है। इसकी क्षमता हर दिन 88 लाख से अधिक पीईटी बोतलों को रीसायकल करने की है, जिससे प्रति वर्ष करीब 1.4 लाख मीट्रिक टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आती है। इसके अलावा, कंपनी की टेक्सटाइल प्रोडक्शन कैपेसिटी भी उल्लेखनीय है — प्रतिदिन 3,20,000 वर्ग मीटर तक।
इस आयोजन के दौरान कंपनी ने अपने प्रमुख सस्टेनेबल फैब्रिक इनोवेशन “अनौरा” को विशेष रूप से प्रदर्शित किया। यह अपसाइकल्ड फैब्रिक फैशन, एथलेटिक वियर और होम डेकोर जैसे क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अनौरा कपड़े 100% सस्टेनेबल विकल्पों के साथ-साथ मिश्रित (ब्लेंडेड) वेरिएंट्स में भी उपलब्ध हैं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक ब्रांड्स के लिए एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करते है।

Comment here