Uncategorized

चित्रांश समाज की एकजुटता दिखी इंदिरापुरम बैठक में, समाज उत्थान का लिया संकल्प

कायस्थ कनेक्ट अभियान के तहत गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा की जुलाई महीने की बैठक आज सुबह शिप्रा सन सिटी, इंदिरापुरम में श्री सुधीर श्रीवास्तव के आवास पे हुई।
इस बैठक में सभा के कोर सदस्याओं के अलावा शिप्रा सन सिटी और इंदिरापुरम के चित्रांश समाज के एक्टिव और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। आज की बैठक में 30 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही।
बैठक की अध्यक्षता गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने की। उन्होंने सभा की चल रही कार्यों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही ये भी बताया की कायस्थ कनेक्ट अभियान के तहत 2022 में प्रकाशित “गाजियाबाद चित्रांश डायरेक्टरी” को अपडेट किया जा रहा है तथा इस वर्ष एक विस्तृत डायरेक्टरी प्रकाशित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक चित्रांश परिवारों की जानकारी सम्मिलित की जाएगी।
बैठक में मुख्यत: कायस्थ कनेक्ट अभियान और दिसंबर महीने में सभा की सातवीं वार्षिक समारोह के बारे में बात हुई और इस पे उपस्थित सभी लोगों ने अपना अपना विचार और सुझाव रखा।
सुधीर श्रीवास्तव जी ने सभा को आश्वस्त किया कि वो शिप्रा सन सिटी के अलावा इंदिरापुरम में रह रहे सभी चित्रांश परिवार को इस कायस्थ कनेक्ट अभियान से जोड़ेंगे।
बैठक में आए सभी लोगों ने समाज के उत्थान हेतु पूरे जोश और समर्पण भाव से सहभागिता करने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में सभी लोगों ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद उठाया।
आज की मीटिंग में मुख्य रूप से श्री प्रकाश कुमार कर्ण, आनंद श्रीवास्तव, विशाल गौतम, धीरज सहाय, राहुल प्रकाश, वरुण सक्सेना, उज्ज्वल कुमार, राजेश श्रीवास्तव, प्रशांत सिन्हा, निशांत वर्मा, विवेक कुमार, अरविंद कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, अमित कुमार श्रीवास्तव, बिमल कुमार श्रीवास्तव, अरविंद नारायण, अमिताभ कुमार, विशाल श्रीवास्तव, एम सी गौर, अजीत कुमार, आशीष श्रीवास्तव, विधान श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल हुए।

Comment here