Uttar Pradesh

Made for Indian Terrain से Global Expansion तक, Torsa Machines का बड़ा Vision

ग्रेटर नोएडा | देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ क्रशिंग, स्क्रीनिंग और मटेरियल प्रोसेसिंग से जुड़ी मशीनरी की मांग भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। इसी क्षेत्र में काम कर रही भारतीय कंपनी TORSA मशीन्स लिमिटेड ने अगले पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी का कहना है कि इस लक्ष्य के लिए नई टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, नए उत्पादों और बाजार विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में चल रहे Bauma CONEXPO India 2026 में TORSA अपने नए और मौजूदा उपकरणों का प्रदर्शन कर रही है।

TORSA के मैनेजिंग डायरेक्टर गोपी कृष्ण मोरे के अनुसार, 500 करोड़ रुपये का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण है और इसे हासिल करने के लिए कंपनी को टेक्नोलॉजी, उत्पादों, मैन्युफैक्चरिंग और नए बाजारों पर लगातार काम करना होगा।

प्रदर्शनी में कंपनी ने TEC 10, TEC 11, TSH 10, VORTEX और EcoCycle समेत कई उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इस अवसर पर चेयरमैन एमेरिटस राजकुमार मोरे और Build India Foundation के संस्थापक वैभव डांगे भी मौजूद रहे।

Comment here