Entertainment

दिल्ली में सजा फैशन का जश्न, ब्लैक पर्ल फैशन वीक 2025 की भव्य प्रस्तुति

दिल्ली के प्रतिष्ठित हयात सेंट्रिक होटल में ब्लैक पर्ल फैशन वीक 2025 का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय 18 से 20 जुलाई तक इस भव्य आयोजन ने देश और विदेश के नामचीन फैशन डिज़ाइनरों, मॉडलों और फैशन प्रेमियों को एक मंच पर लाकर फैशन के नए आयाम प्रस्तुत किए।

पहले दिन फैशन डिज़ाइनरों और मॉडलों के बीच ट्रायल और फिटिंग सेशन आयोजित किया गया, जहाँ डिज़ाइनरों ने अपने-अपने कलेक्शन के लिए उपयुक्त मॉडलों का चयन किया और उन्हें उनकी पोशाकों से परिचित कराया।

दूसरे दिन से फैशन वीक के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ओपनिंग शो की कमान संभाली प्रतिभाशाली डिज़ाइनर आरोही ढोले ने, जिन्होंने अपने बेहतरीन कलेक्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद रैम्प पर उतरे कई अन्य प्रसिद्ध डिज़ाइनर्स जैसे रवि राजोरिया, जगन्नाथ विश्वविद्यालय, सीमा कश्यप, निक रोशन, डॉ नवीन, रीना ढाका, किंगशुख बधुरी, साक्षी बिंदा, करण बत्रा ।
प्री – फाइनल शोकेस दुबई से एंजेलो एस्टेरा द्वारा किया गया और फ़िनाले राउंड, समापन राजदीप राणावत द्वारा किया गया।

इस पूरे आयोजन का संयोजन ब्लैक पर्ल और आरोही ढोले के सीएमडी मितेश उपाध्याय एवं रवि राजोरिया के सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।

शो इंडियन बैंक द्वारा प्रस्तुत किया गया है, शीर्षक प्रायोजक प्रेरणा सोशल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी थी और शो ड्रीम्ज़ प्रोडक्शन हाउस, बीकाजी और सनगोल्ड मीडिया द्वारा संचालित थी।

बता दें कि प्रबंधन टीम में सौरभ प्रताप सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, अनिल पंत, रवि राजोरिया, किरण और मनोज अरोड़ा, नीरू, किरण नेही ने इस फैशन वीक की आयोजन प्रक्रिया को कुशलता से संभाला।
साथ ही आधिकारिक सैटेलाइट टीवी चैनल पार्टनर स्वदेश न्यूज़ है।

Comment here