Uncategorized

स्वस्थ जीवन शैली के लिए बुलंदशहर में ‘सोहम योग सेंटर’ का भव्य उद्घाटन

बुलंदशहर: स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट नगर, बुलंदशहर में ‘सोहम योग सेंटर’ का शुभारंभ हुआ। इस योग केंद्र का उद्घाटन समता आयुर्वेदिक केंद्र के संचालक डॉ. हितेश कुमार कौशिक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा।

कार्यक्रम में सोहम योग सेंटर के योग प्रशिक्षक अमरजीत सिंह और उनकी पत्नी पूजा विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगों को योग अभ्यास कराकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

इस उद्घाटन समारोह में अमरजीत सिंह की माता दयावती देवी, पूजा विश्वकर्मा के पिता चंद्रभूषण जी सहित अन्य पारिवारिक सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सोहम योग सेंटर का उद्देश्य न केवल लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर भी प्रेरित करना है। यह केंद्र नियमित योग कक्षाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक होगा।

स्थान: ट्रांसपोर्ट नगर, बुलंदशहर
संपर्क करें: 7428859550

Comment here