नई दिल्ली के हयात सेंट्रिक होटल में ब्लैक पर्ल फैशन वीक 18 से 20 जुलाई 2025 आयोजित हुआ। इस भव्य तीन दिवसीय आयोजन में शीर्ष फैशन डिज़ाइनर, महत्वाकांक्षी मॉडल और उद्योग जगत के पेशेवर स्टाइल, रचनात्मकता और संस्कृति के उत्सव के लिए एक साथ आए।
तीसरे दिन ग्रैंड रनवे का समापन मॉडल्स द्वारा किए गए शानदार वॉक और डिज़ाइनरों द्वारा प्रस्तुत खूबसूरत डिज़ाइनों के साथ हुआ।
तीसरे दिन उद्घाटन समारोह का नेतृत्व प्रसिद्ध डिज़ाइनर मोहम्मद दानिश ने किया, जिसने शाम को एक उच्च-फैशन माहौल प्रदान किया। इसके बाद रैंप पर जाने-माने डिज़ाइनरों के कलेक्शन का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिनमें शामिल हैं:
वसीम आहिल खान, प्रिंस लैनोट, आईआईएफटी इंटरनेशनल इंस्टीटयूट, यूके इंटरनेशनल, साई धारा सूरत, शाहिद अफरीदी, कामिल इंटरनेशनल, ज़राना बाय सना खान ।
बता दें कि चारु पराशर की प्री-फिनाले प्रस्तुति ने शाम को भारतीय फ्यूजन डिज़ाइन से रूबरू कराया, जबकि ग्रैंड फिनाले का समापन प्रसिद्ध डिज़ाइनर पारस और शालिनी ने शानदार ढंग से किया।
इस फ़ैशन वीक का आयोजन और प्रबंधन ब्लैक पर्ल के सीएमडी मितेश उपाध्याय और आरोही ढोले ने रवि राजोरिया के सहयोग से किया साथ ही शो का सुचारू संचालन सौरभ प्रताप सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, अनिल पंत, रवि राजोरिया, किरण नेही, नीरू और मनोज अरोड़ा सहित एक समर्पित प्रबंधन टीम द्वारा किया गया।
शो इंडियन बैंक द्वारा प्रस्तुत किया गया है, शीर्षक प्रयोजक प्रेरणा सामाजिक
विकास एवं कल्याण समिति थी और
शो ड्रीम्ज़ प्रोडक्शन हाउस, बीकाजी और सनगोल्ड मीडिया द्वारा संचालित थी । साथ ही
आधिकारिक सैटेलाइट टीवी चैनल पार्टनर स्वदेश न्यूज़ है।

Comment here