Uncategorized

नई दिल्ली में अफ्रीका-एशिया वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन एवं जीआरएसए अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में Sociafimedia के साथ मिलकर Yogya ने अफ्रीका-एशिया वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन (AAGIS) 2025 का सफल आयोजन हुआ, जिसका मुख्य विषय था — “महाद्वीपों को जोड़ना, भविष्य का निर्माण”। यह प्रतिष्ठित मंच वैश्विक व्यापार जगत के नेताओं, नीति निर्माताओं, राजनयिकों और निवेशकों को अफ्रीका और एशिया के बीच व्यापार, निवेश और नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकत्रित करता है।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वियतनाम, इथियोपिया, नेपाल, मलेशिया, और मेडागास्कर सहित कई देशों के वरिष्ठ व्यापार प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संदीप मारवाह चांसलर एंड फाउंडर AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स, डॉ विमल कुमार शर्मा नेशिस्लिस्ट यूथ कांग्रेस जैसे महानुभाव शामिल रहे। भारतीय नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ एवं कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

एक प्रमुख आकर्षण रही विशेष पैनल चर्चा — “अफ्रीका-एशिया के भविष्य को सशक्त बनाने वाली महिला नेता”, जिसमें महिला उद्यमियों, नवप्रवर्तकों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की भूमिका पर विचार किया गया। इस चर्चा ने द्विपक्षीय सहयोग में महिलाओं के नेतृत्व की महत्ता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का समापन प्रतिष्ठित ग्लोबल राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स (GRSA) 2025 के वितरण के साथ हुआ, जहां अफ्रीका और एशिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार, विकास और सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मानित किया गया।

यह शिखर सम्मेलन अफ्रीका और एशिया के बीच मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Comment here