Uncategorized

नई दिल्ली में कोरस फैशन शो में बच्चों की रैंप वॉक ने जीता दर्शकों का दिल

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाज़ा में कोरस – लेट्स ब्रिंग ह्यूमैनिटी स्टेप्स ऑफ़ होप… ए वॉक टुवर्ड्स इनक्लूजन के तहत एक विशेष फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कोरस द्वारा किया गया, जिसकी फाउंडर पंचाली गुप्ता रहीं। शो का मुख्य उद्देश्य विशेष प्रतिभा और रचनात्मकता से परिपूर्ण बच्चों की जीवंत भावना और आत्मविश्वास का जश्न मनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और बच्चों की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट डॉ रीता गंगवानी गेस्ट ऑफ ऑनर, सेलिब्रिटी गेस्ट एवं शोस्टॉपर दिनेश मोहन, मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका और मिसेज इंडिया क्वीन नीलम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही ।

फैशन शो के दौरान सभी स्पेशल बच्चों ने रैंप वॉक कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। इस शो के जज के रूप में ज्ञान जंक्शन से देबु मिश्रा, ओरियन किड्ज़ से सोनिया जेटली, सामाजिक कार्यकर्ता रूपा देब रॉय तथा एयरफोर्स स्कूल के एचओडी धीरज भसीन मौजूद रहे। बच्चों ने न केवल फैशन शो में हिस्सा लिया बल्कि लाइव बैंड और डांस परफॉर्मेंस भी प्रस्तुत किए और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया ।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
बता दें कि कार्यक्रम का संचालन पल्लवी पंथरे ने किया । साथ ही फाउंडर पंचाली गुप्ता और को-फाउंडर दिव्या शर्मा ने सभी अतिथियों एवं समर्थकों का आभार जताया।

Comment here