फिल्मसिटी नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में रूस के प्रसिद्ध मॉडल स्टूडियों ऑफ फ्री डांस ‘बेयरफुट’ के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
कार्यक्रम में आफ्ट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर संदीप मारवाह, इंडियन एसोसिएशन ऑफ रशियन कम्पैट्रियट्स आईएआरसी की प्रेसिडेंट एलेना बर्मन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉक्टर संदीप मारवाह ने कहा कि कला और संस्कृति पूरी दुनिया को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान से देशों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और मित्रता को नई मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर एलेना बर्मन ने कहा कि भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक रिश्ते बेहद मजबूत हैं और ऐसे आयोजन दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर प्रदान करते हैं।
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान रूस से आए कलाकारों ने विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया साथ ही शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की गई ।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संदीप मारवाह ने सभी अतिथियों और कलाकारों को मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया।

Comment here