Uttar Pradesh

फ्यूचर वर्ल्ड बिल्डर पर बकाया न चुकाने का आरोप लगाकर मजदूर और ठेकेदार ने किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूचर एस्टेट बिल्डर की निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी के बाहर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार और मजदूरों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाए है कि बीते एक साल से बि​ल्डर की तरफ से बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे मजदूर तक आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे है। पीड़ित पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से भी शिकायत कर चुके है।

बता दें कि ठेकेदार राज कुमार अत्रि ने बताया कि बीते एक साल से उनका और मजदूरों के बकाया का भुगतान बिल्डर की तरफ से नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार भुगतान की मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक पैसे नहीं दिए गए है। मजदूरों का आरोप है कि बकाया भुगतान की मांग लेकर साइट पर जाते हुए उन्हें परिसर में जाने से रोक दिया जाता है।

मौके पर मौजूद कई ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि बिल्डर के कर्मचारियों और बाउंसरों द्वारा उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में मजदूर बैनर और पोस्टर लेकर सोसाइटी परिसर के बाहर जमा हुए थे।

Comment here