उत्तर प्रदेश देश में घरेलू पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है और इसमें काशी की भूमिका सबसे अहम नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन से लेकर मां गंगा की लहरों पर नौकायन तक, काशी का हर रंग देशभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने से यहां लगातार बढ़ती धार्मिक आस्था और पर्यटन का अंदाजा लगाया जा सकता है।
काशी की लोकप्रियता सिर्फ धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं है। काशी तमिल संगमम जैसे आयोजनों ने दक्षिण भारत के लोगों को काशी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं देव दीपावली समेत कई बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हर साल देशभर से पर्यटकों को वाराणसी खींचते हैं।
बता दें कि अब अक्टूबर में नए बने नमो घाट पर होने वाला एयर शो भी आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में काशी में पर्यटकों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
आस्था, संस्कृति, गंगा और भव्य आयोजनों का संगम अब काशी को देश के सबसे बड़े घरेलू पर्यटन केंद्रों में शामिल कर रहा है।

Comment here