Uttar Pradesh

स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी का ‘अनंतम 2026’, नोएडा में सजा ब्यूटी का मंच

नोएडा रेडिसन में स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी की ओर से वार्षिक कॉन्क्लेव ‘अनंतम 2026 – ब्यूटी बियॉन्ड इनफिनिटी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्यूटी, फैशन, कॉस्मेटिक्स और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, शिक्षाविदों, प्रशिक्षकों और छात्रों ने हिस्सा लिया।

स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी के फाउंडर एवं सीईओ अरविंद मिश्रा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की शिक्षा के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपोजर और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि संस्थान की उपस्थिति भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 26 लोकेशंस तक पहुंच चुकी है।

कार्यक्रम में Guest of Honour के रूप में डॉ. अवनीत कौर भाटिया, सुनखी पंजाबी, ऑथर शेरी, अमित दुआ, प्रदीप वर्मा, अनुराधा रावत, पूजा, सुशांत अरोड़ा और मेघना सखूजा सहित ब्यूटी, शिक्षा, फैशन और स्किल डेवलपमेंट क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स शामिल हुए।

बता दें कि कॉन्क्लेव में ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री में बदलते अवसरों, स्किल डेवलपमेंट, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और करियर ग्रोथ पर चर्चा की गई। स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी वर्तमान में कॉस्मेटोलॉजी, मेकअप, हेयर, स्किनकेयर, नेल टेक्नोलॉजी और वेलनेस सहित 45 से अधिक प्रोफेशनल प्रोग्राम्स संचालित करता है।

Comment here