गुरुग्राम, 27 सितंबर 2026।
विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा द्वारा गुरुग्राम में श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश जी, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी सहित संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आचार्य लोकेश जी ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को स्मरण करते हुए कहा कि उनका धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण, तप एवं त्याग सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। उनका जीवन रामभक्ति, राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सेवा के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने कहा कि राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने ज्ञान, सामर्थ्य और व्यक्तित्व को समाज एवं राष्ट्रहित में समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन केवल एक व्यक्ति का जीवन नहीं, बल्कि एक विचार, संकल्प और साधना की यात्रा था, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
श्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके विचारों, आदर्शों एवं कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन एवं योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comment here