Uncategorized

हिंदुस्तानी बारूद से दहले आंतकियों के ठिकाने, भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लिया पहलगाम हमले का बदला

पहलगाम आतंकी हमले का 6-7 मई की दरमियानी रात भारतीय वायुसेना ने बदला ले लिया है। IAF ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की 9 लोकेशंस पर बम बरसाएं है, जिससे पूरा पाकिस्तान दहल गया है।
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना और थल सेना का जाइंट ऑपरेशन था। एक तरफ जहां IAF के लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्राइक की तो दूसरी ओर थल सेना की ओर से मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया है। भारतीय सेना के हमलों की ताकत इतनी ज्यादा रही कि पाकिस्तानी एयर डिफेंस को इसकी कानोंकान खबर नहीं लगी कि भारतीय वायुसेना ने मिसाइलें लॉन्च कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए जगहों को चुना था, और इन आतंकी ठिकानों पर जमींदोज कर दिया गया है।
भारत की ओर से की गई इतनी भयानक कार्रवाई के पाकिस्तान सहम गया है। इसके चलते दहशत में आए पाकिस्तान ने आनन-फानन में कराची और लाहौर के एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इसके अलावा लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है।

Comment here