देश दुनिया में नाम कमाने के साथ UCMAS दिल्ली में भी अपनी एक अलग और शानदार पहचान बना चुका है , बच्चों से लेकर पेरेंट्स तक की पहली पसंद बन चुका है। इसी कड़ी में नई दिल्ली हेड ऑफिस में UCMAS ने 4 मई, 2025 को नव हिंद गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली में अपना 19वां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 1000 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया साथ ही छात्रों ने 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्नों को हल किया।
इसी दौरान UCMAS के स्टूडेंट्स के लिए ग्रेजुएशन समारोह भी आयोजित किया गया ।
UCMAS के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे पसंदीदा, टॉप रेटेड और सफल अबैकस प्रोग्राम है ।
UCMAS का उद्देश्य अबेकस की मदद से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। बता दें कि 5-13 वर्ष के बच्चों को यह अबेकस सिखाते है क्योंकि इस उम्र में बच्चों का मस्तिष्क विकास बहुत तेजी से होता है । संगठन विभिन्न तरीकों से बच्चों को पढ़ाता है जिसके साथ वे सेकेंड में जटिल गणितीय प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं। यह उनके आईक्यू स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और उनकी गणना की गति को बढ़ाता है। साथ ही यहाँ बच्चे बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक उपयोग के जल्दी और सही तरीके से मानसिक गणना करते है।
बता दें कि कंपटीशन के दौरान UCMAS दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गर्ग ने बताया कि जिस तरीके से बच्चों में यहां उत्साह देखने को मिला, वह वाकई में काबिले तारीफ है यहां जिस तरीके से बच्चों ने एग्जाम को हल किया है उसका रिजल्ट तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन उनके उत्साह को देख कर साफ़ नजर आ रहा था की इनमे से ही कोई भविष्य का बड़ा सितारा बनके निकलेगा और अपने परिवार हमारा और देश का नाम रोशन करेगा।
UCMAS का उद्देश्य अबेकस की मदद से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना

Related tags :
Comment here