गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित Hare Krishna Mandir में पुरुषोत्तम मास महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे भव्य हरे कृष्ण संकीर्तन के साथ हुई। इसके बाद His Grace Vishnu Bhakta Dasa ने पुरुषोत्तम मास की महिमा पर आधारित प्रेरणादायक कथा सुनाई। कथा के दौरान सामूहिक नाम-जप एवं भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके पश्चात मंदिर परिसर में भव्य महा आरती एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। “हरे कृष्ण” महामंत्र की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
कार्यक्रम का समापन महा प्रसादम भोज के साथ हुआ, जहां सभी श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

Comment here