Uncategorized

NAB Delhi का Inclusive India Summit 2026, एक्सेसिबिलिटी और Inclusion पर खास चर्चा

“सुगम और समावेशी भारत” के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस के अवसर पर NAB Delhi द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर में “इन्क्लूसिव इंडिया समिट 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकार, कॉर्पोरेट जगत, तकनीकी विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और दिव्यांगजनों ने भाग लेकर सुगम्यता, डिजिटल समावेशन और सहायक तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री Ramdas Athawale रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए समान अवसर, संसाधन और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है।

यह समिट भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, HCL Technologies, HCL Foundation और United Way of Delhi के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Microsoft, Google, Kohler और HCL Technologies सहित कई बड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

NAB Delhi के अध्यक्ष टी.डी. धरियाल ने कहा कि यह समिट दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वतंत्रता और समान भागीदारी की दिशा में एक सामूहिक आंदोलन है। महासचिव प्रशांत रंजन वर्मा ने कहा कि एक्सेसिबिलिटी को केवल चर्चा तक सीमित न रखकर हर स्तर पर लागू करना समय की जरूरत है। वहीं NAB Delhi की डायरेक्टर कम्युनिकेशंस भावना सहाय ने कहा कि एक्सेसिबिलिटी किसी विशेष वर्ग का अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का मूल अधिकार है।

कार्यक्रम के दौरान “Inclusive India Awards” के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों, सेवा प्रदाताओं और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

Comment here