नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित ए-106 में दारूका परिवार द्वारा श्री सालासर बालाजी के पावन सानिध्य में विशाल प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा अभियान लगभग एक माह तक निरंतर चलेगा, जिसमें प्रतिदिन करीब 400 लोगों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य का आयोजन नवल दारूका जी द्वारा दारूका परिवार की ओर से किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है।
नवल दारूका जी ने कहा कि श्री सालासर बालाजी की कृपा से उन्हें समाज सेवा का यह अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि भंडारे का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ-साथ सेवा और मानवता का संदेश देना भी है।
उन्होंने कहा कि दारूका परिवार पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ इस सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहा है और आगामी दिनों में भी समाजहित के ऐसे कार्य जारी रहेंगे।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

Comment here