Health

ग्रेटर नोएडा मेंऑटिज्म और स्पेशल बच्चों के लिए The Blessed Ones की प्रेरणादायक पहल

ग्रेटर नोएडा स्थित रवाया में The Blessed Ones एवं Swaha Charitable Foundation के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “You’re Not Alone – Let’s Talk” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से ऑटिज्म अवेयरनेस और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके परिवारों को सहयोग, समझ और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मधुर आवाज़ से शानदार सिंगिंग प्रस्तुत की, तो किसी ने अपने आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति से लोगों को भावुक कर दिया।

बता दें कि The Blessed Ones द्वारा महाराष्ट्र में सात ब्रॉन्च होने के बाद अब 8वीं ब्रॉन्च ग्रेटर नोएडा में NS-58, Block B, Sigma 1 में ऑटिज्म और स्पेशल बच्चों के लिए शुरू किया जा रहा है। जिसमें एक ही छत के नीचे सभी सुविधा उपलब्ध है ।वहाँ आप अपने बच्चों का 4 घंटे ,8 घंटे और सेशन बेस्ड भी नाम लिखवा सकते है। The Blessed Ones में सिर्फ बच्चों को थेरेपीज और एजुकेशन ही नहीं बल्कि उन्हें सेल्फ डिपेंटेंट बनाया जाता है।

कार्यक्रम में The Blessed Ones & Coables के संस्थापक अमितेज प्रियदर्शी ने कहा, समाज में जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाना बेहद जरूरी है जिससे विशेष बच्चों और उनके परिवारों को सम्मान, सहयोग और आत्मविश्वास मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन यह एहसास दिलाते हैं कि हर बच्चा खास है और कोई भी अकेला नहीं है।
इस दौरान ग्रेटर नोएडा The Blessed Ones की ब्रॉन्च हैड श्वेता ने कहा, हमारा प्रयास हर बच्चे को बेहतर माहौल और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

Comment here