नोएडा स्थित एशियन बिजनेस स्कूल में नेपाल के प्रसिद्ध उद्योगपति, राजनेता एवं समाजसेवी डॉ. बिनोद चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।
इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स एवं ICMEI के प्रेसिडेंट डॉ. संदीप मारवाह तथा मॉडल, अभिनेत्री एवं Luxury Dot PR की फाउंडर रिचा मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस दौरान डॉ. संदीप मारवाह ने डॉ. बिनोद चौधरी को दक्षिण एशिया के सबसे सफल उद्यमियों में से एक बताते हुए कहा कि उनका अनुभव, संघर्ष और दूरदर्शिता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिकता और आपसी विश्वास की मजबूत नींव पर आधारित हैं।
इस अवसर पर डॉ. बिनोद चौधरी ने डॉ. संदीप मारवाह की सराहना करते हुए कहा कि एशियन बिजनेस स्कूल आकर विद्यार्थियों से संवाद करना उनके लिए बेहद सुखद और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तक Made in Nepal का उल्लेख करते हुए उद्यमिता, संघर्ष और सफलता की अपनी यात्रा साझा की। साथ ही भारत से जुड़े अपने अनुभवों और यात्राओं के कई प्रेरक प्रसंग भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए।
उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते केवल पड़ोसी देशों के नहीं, बल्कि साझा इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक जुड़ाव के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने व्यापार, नेतृत्व, सफलता तथा भारत-नेपाल संबंधों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। डॉ. चौधरी ने सभी सवालों के विस्तृत और प्रेरणादायक उत्तर देते हुए सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र साझा किए।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. संदीप मारवाह ने अतिथिगण को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।
भारत-नेपाल रिश्तों पर बोले डॉ. बिनोद चौधरी, संस्कृति को बताया सबसे बड़ी ताकत

Related tags :
Comment here