Politics

2027 की तैयारी शुरू, लेकिन ओवैसी ने बढ़ा दी गठबंधन की टेंशन!

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अलग-अलग रुख ने नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या ओवैसी की पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा बन सकती है?

बता दें कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि AIMIM को गठबंधन में शामिल करने का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि सांप्रदायिकता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

इमरान मसूद ने कहा कि देश की राजनीति में असली मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच है। उनके मुताबिक, बीजेपी को हराने की ताकत सिर्फ राहुल गांधी में है और जो भी भाजपा को रोकना चाहता है, उसे राहुल गांधी का समर्थन करना चाहिए।

मसूद का यह बयान ऐसे समय आया है जब INDIA गठबंधन को पिछले एक साल में दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनावी झटके लगे हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दल एक बार फिर एकजुट होने की कोशिश में दिखाई दे रहे हैं।

Comment here