विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड द्वारा पूज्य आचार्य लोकेशजी को शांति एवं सद्भाव का संदेश विश्व में फैलाने और मानवीय मूल्यों एवं सांप्रदायिक एकता को पुनर्स्थापित करने के लिए विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड ने इंटरनॅशनल आयकॅान अवॉर्ड से गुरूग्राम के वर्ल्ड पीस सेंटर मे सन्मानित किया।
आचार्य लोकेशजी पिछले 43 वर्षों से समाज में सांप्रदायिक सद्भाव, अहिंसा, शांति और पारस्परिक सहयोग स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के उपाध्यक्ष बी के डॅा सुरेंदर गोयल और विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के सेक्रेटरी बी के बिकाश बारीक तथा वसंत विहार सेवाकेंद्र प्रभारी बी के क्षीरा दीदी उपस्थित थे।
मिस इंडिया तथा विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के चेयरमैन डॅा ईशा अगरवाल ने आचार्य लोकेशजी का अभिनंदन किया।

Comment here