Health

मेदांता नोएडा के एक वर्ष पूरे, 75 हजार से अधिक मरीजों का इलाज

नोएडा स्थित मेदांता अस्पताल ने अपने क्लिनिकल संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। 550 बेड वाले अस्पताल में अब तक 3 लाख से अधिक ओपीडी विजिट, 75 हजार से अधिक मरीजों का इलाज और 15 हजार से अधिक सर्जरी एवं प्रक्रियाएं की जा चुकी हैं। इनमें 240 से अधिक रोबोटिक सर्जरी और 40 से अधिक वाल्व रिप्लेसमेंट प्रक्रियाएं शामिल हैं। अस्पताल में 30 हजार से अधिक हेल्थ स्क्रीनिंग भी की गई हैं।

इस अवसर पर मेदांता के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि मेदांता नोएडा का उद्देश्य क्षेत्र में आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना है। उनके अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मरीजों को अब जटिल और विशेषज्ञ उपचार अपने घर के करीब उपलब्ध हो रहे हैं।

मेदांता नोएडा में विभिन्न विशेषज्ञताओं के डॉक्टरों की टीम जटिल मामलों के उपचार में योगदान दे रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. दीपक गोविल और डॉ. विवेक टंडन, डायरेक्टर, जीआई सर्जरी एवं जीआई ऑन्को सर्जरी; डॉ. संजय गुप्ता, डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स; डॉ. संजय कुमार, डायरेक्टर, सीटीवीएस; डॉ. दुश्यंत नडार, डायरेक्टर एवं प्रमुख, यूरोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी; डॉ. मनोज सिंघल, डायरेक्टर एवं एचओडी, नेफ्रोलॉजी; डॉ. तरुण कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर, रोबोटिक्स, एमआईएस एवं जनरल सर्जरी; डॉ. राहुल गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर, किडनी एवं यूरोलॉजी इंस्टीट्यूट; और डॉ. प्रिया बंसल, सीनियर कंसल्टेंट, गायनेकोलॉजी एवं गायनेको-ऑन्कोलॉजी मौजूद रहे।

बता दें कि मेदांता की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, डॉ. दीपक गोविल और डॉ. विवेक टंडन जीआई सर्जरी, जीआई ऑन्कोसर्जरी तथा जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं। वहीं डॉ. संजय कुमार कार्डियक सर्जरी, वाल्व रिपेयर एवं रिप्लेसमेंट, मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी और जटिल हृदय प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता रखते है।

Comment here