Nationalमौसम

दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान से त्राहिमाम

राष्ट्र समाचार संवादाता: नई दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम 5:30 बजे तेज आंधी तूफान आई जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी तूफान में धूल की मात्रा ज्यादा होने पर विजिबिलिटी बिल्कुल ही नहीं थी जिसके कारण लोग काफी परेशान हुए। छोटी मोटी दुकान और रेहड़ी पटरी वालों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई। लॉक डाउन की वजह से जहां उनकी दुकान है एक नियमित समय पर ही खुल रही थी और आंधी तूफान के कारण उनका काफी समय बर्बाद हुआ कोई ग्राहक सड़क पर नहीं दिख रहा था। शाम को कामकाजी लोग भी ईशान आंधी तूफान के कारण अपने फैक्ट्रियों में ही रुके रहे। दिल्ली से सटे नोएडा में जहां-तहां आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरे हुए मिले। गनीमत रही इस तूफान से और पेड़ पौधे गिरने से किसी भी तरह की कोई क्षति नहीं हुई।

सड़कों पर थम गई थी गाड़ियों की रफ्तार

आंधी और तूफान में विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर आवाजाही रुक गई। बड़ी गाड़ियों के शीशे पर धूल मिट्टी जम गई थी जिसके कारण उन्हें सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। बाइक चालकों के हेलमेट पर धूल मिट्टी इस कदर जमने लगी की उन्हें भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और वो सड़क के किनारे अपनी बाइक लगाने को मजबूर हो गए।

Comment here