नोएडा : आजकल प्रतिदिन साइबर की दुनिया के नए-नए ऐप अविष्कार के रूप में देखने को मिलते हैं इसी कड़ी में घरेलू उत्पाद की ऑनलाइन शॉपिंग में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है । जहां हमको कई नई सुविधाओं एव आकर्षक डिस्काउंट के साथ बहुत सी कम्पनियाँ अपनी ऒर खिंचती हैं वहीं बिगबलिस ने घरेलू उत्पाद के ऑनलाइन बाजार में सभी को पछाड़ने और उपभोक्ताओं को पैसों की बचत के लक्ष्य के साथ नोएडा के सेक्टर 51 में एचएम स्टोर के साथ अपनी शुरुआत की ।

बिगबलिस ने इस क्षेत्र में नई क्रांति के रूप में अपनी सेवाएं उपभोक्ताओं व विक्रेताओं के हितों का विशेष ध्यान रखा है । बिगबलिस ने जहाँ प्रत्येक उपभोक्ता के लिए उनके मासिक घरेलू खर्चे पर 20 प्रतिशत तक बचत का दावा किया है वहीं विक्रेताओं के लिए भी बिना किसी लागत के अपनी मनपसंद जगह पर अपना स्टोर खोल कर अपने व्यवसाय को बढ़ाने का प्लेटफार्म दिया है ।

Comment here