National

ग्रेटर भारत फेडरेशन बनाने के लिए मगध फाउंडेशन भारत सरकार को देगी प्रस्ताव

नई दिल्ली : मगध फाउंडेशन की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन प्रेस क्लब नई दिल्ली में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मगध फाउंडेशन के संस्थापक के एन त्रिपाठी द्वारा की गई।
मगध फाउंडेशन के अध्यक्ष के एन त्रिपाठी, ने कहा कि “मगध फाउंडेशन 250 ई0 पूर्व मगध साम्राज्य से अलग हुए देशों जो कि भारत के भ्रातृ देश है उनके साथ मिलकर एक ग्रेटर भारत फेडरेशन (वृहद् भारत संघ) बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को सौपेंगी। इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए, प्रत्येक देश की स्वतंत्रता को छीने बिना, हमें इन सभी देशों को एक साथ लाकर एक साझा सांस्कृतिक संगठन और एक साझा विदेश नीति बनाने की आवश्यकता है। यह संगठन ग्रेटर भारत यूनियन के नजदीक नई दिल्ली में स्थित हो। साथ ही भविष्य में ग्रेटर भारत फेडरेशन के लिए एक एकीकृत सैन्य बल बनाने की भी योजना बनाई जाए”।
ग्रेटर भारत फेडरेशन की योजना सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने पर भी केंद्रित है ताकि महासंघ के मित्र देशों जैसे की अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार (बर्मा) और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की मदद की जा सके। यह देश भारत के साथ सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध साझा करते हैं। हमारा लक्ष्य है कि सीमा सुरक्षा और कल्याण के महत्व को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ग्रेटर भारत फेडरेशन के निर्माण की तरफ ध्यान दे।
मगध फाउंडेशन अपने कार्य को भारत में तेजी से कर कर रही है देश के सभी राज्यों से आये हुए संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (N.W.C) के सदस्यों की बैठक 21 सितम्बर 2023 को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में होगी। जिसमें ग्रेटर भारत फेडरेशन निर्माण के लिए और भारत के प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए संवैधानिक संशोधन करने जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी एवं फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद इस फैसले को मांग के रूप में भारत के माननीय राष्ट्रपति को सुपूर्द किया जाएगा।
इस बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य श्री राकेश शंकर शेट्टी और एम. जितेंद्र की भी उपस्थिति रही। साथ ही मगध फाउंडेशन के महासचिव डॉ. अजय ओझा, केंद्रीय समिति के सदस्य सी एस दुबे, के डी सिंह, राकेश शंकर शेट्टी, देबाशीष दत्ता, डॉ. शूलपाणि सिंह, तमिलनाडू स्टेट हेड-वेंकटेश रामराज, राजस्थान स्टेट हेड- डॉ. वरूण पुरोहित, कार्यकारिणी समिती के सदस्य परमदेव सिंह और मुमताज अंसारी भी मौजूद रहे।

Comment here