Uncategorized

BCS रत्न अवॉर्ड 2025 में चमका संस्कार टीवी, दर्शकों का जीता दिल और सम्मान

दिल्ली । एक शानदार समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने संस्कार टीवी ग्रुप को ‘सर्वोत्तम धार्मिक चैनल’ और डिजिटल पर धार्मिक श्रेणी में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हासिल करने के लिए 11वें BCS रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया । इसके साथ ही धार्मिक-आध्यात्मिक प्रसारण के क्षेत्र में संस्कार ग्रुप ने अपनी बादशाहत एक बार फिर सिद्ध कर दी है । संस्कार की ओर से यह पुरस्कार पुलक गर्ग एवं प्रिंस सिंह ने ग्रहण किया । समारोह में प्रसारण की दुनिया के जाने-माने लोग उपस्थित थे ।

सम्मान प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए संस्कार ग्रुप के सीईओ मनोज त्यागी ने कहा कि “ इन पुरस्कारों से निश्चित रूप से हमें अपने काम को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी । इसके साथ ही दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी । यह सम्मान दर्शाता है कि संस्कार ग्रुप देश ही नहीं दुनियाभर के सनातन संसार में किस तरह अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करवा चुका है और निरंतर इसे और रफ्तार देने में जुटा हुआ है ।“
दरअसल, BCS रत्न अवॉर्ड आविष्कार मीडिया समूह द्वारा साल 2010 से दिया जा रहा है । इसके तहत प्रसारण, डिजिटल मीडिया, कंटेंट, वितरण, प्रौद्योगिकी, डीटीएच और सीएटीवी के क्षेत्र में अग्रणी हस्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिले और दर्शकों तक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट पहुंचना सुनिश्चित हो । यह पुरस्कार प्रसारण उद्योग में उत्कृष्टता को मान्यता देता है । इसके तहत भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों, चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को सम्मानित किया जाता है । पिछले कुछ वर्षों में समारोह ने अपेक्षित विश्वसनीयता अर्जित की है और आज यह प्रसारण उद्योग का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन बन गया है।

Comment here