Uncategorized

देशभर से जुड़े साधकों संग हास्य योग केंद्र ने रचा इतिहास, पूरे हुए 25 गौरवशाली वर्ष

हास्य योग केंद्र (भारत) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती उत्सव का भव्य आयोजन 4 से 6 अक्टूबर तक दिल्ली के पाम ग्रीन रिसोर्ट में किया। यह यादगार अवसर अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें देश के 22 राज्यों से आए साधकों और योगप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

5 अक्टूबर को रोहिणी सेंट्रल पार्क में प्रातःकालीन वातावरण में ऊर्जावान हास्य योग शिविर में करीब 600 लोगों ने भाग लिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवेश वाही निगम पार्षद, दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि धर्मपाल गोयल और महेंद्र गर्ग उपस्थित रहे। यहाँ प्रतिभागियों ने खुलकर योग, ध्यान और हँसी के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता का संदेश दिया।

इसके पश्चात होटल में आयोजित सत्रों में योग और नेचुरोपैथी कार्यशालाएँ हुईं, जिनमें पी.सी.ओ.डी., पी.सी.ओ.एस. जैसे स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. सत्या डोरनाला, डॉ. शालू गुप्ता, मोहन गुप्ता, मुनसफ अली और नरेश निझावन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में हास्य योग शिक्षकों ने हास्य योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक महत्व पर अपने अनुभव साझा किए और लोगों को हास्य योग के लाभों से अवगत कराया।

बता दें कि मंच संचालन अंजना गुप्ता, उज्जवला एवं सुनयना ने किया और कार्यक्रम में समां बांध दिया साथ ही हास्य योग केंद्र की सेंट्रल टीम से सुनील गुप्ता, विपिन गुप्ता, अनिल गोयल, अवधेश गुप्ता, सुनील कुमार, मंगल सिंह, विजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी।

Comment here