Uttar Pradesh

जनसेवा की मिसाल: संस्कृति कला समिति और CROMA का विशाल प्याऊ सेवा अभियान

क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, 31 मई 2026।
संस्कृति कला समिति और CROMA, क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनसेवा एवं मानव कल्याण की भावना से प्याऊ सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 31 मई 2026 को ग्लास गेट/पैरामाउंट मार्केट के समीप किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा आमजन के लिए ठंडी दूध ठंडाई तथा कढ़ी-चावल की सेवा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, राहगीरों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सेवा का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने ठंडाई एवं कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित लोगों ने समिति के इस सामाजिक एवं जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करना भी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति और CROMA के सभी सदस्यों, सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comment here